स्क्रीनशॉट वायरल: हथिगवां और लीलापुर पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप
प्रतापगढ़। जिले में पुलिस महकमे की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन रिश्वतखोरी का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि एसओ, दारोगा और सिपाही ऑनलाइन पैसा भिजवाने में उलझ गए।

जानकारी के अनुसार रिश्वत की रकम सीधे पुलिसकर्मियों के खातों में न जाकर उनकी पत्नी, बेटी और करीबी परिचितों के खातों में ट्रांसफर की गई। इस पूरे मामले में हथिगवां और लीलापुर थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं।
मामला सामने आने और स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद सीओ ने जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है।
सोर्स: भारत समाचार
ये भी पढ़ें आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी।












