पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी संग रहने चली महिला, पंचायत में हुआ फैसला
संवाददाता आलोक यादव
प्रतापगढ़ । जनपद के लक्ष्मणपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटिलीया साडदेई में एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक विवाहित महिला ने अपने पति और तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग जीवन बिताने का निर्णय लिया।
प्रधान जाहिद अली की मौजूदगी में दोनों पक्षों के परिजन पंचायत में जुटे। पंचायत के दौरान महिला ने स्पष्ट कहा कि वह अपनी मर्जी से पति और बच्चों का साथ छोड़ प्रेमी को ही जीवनसाथी मानकर आगे रहना चाहती है। महिला ने यह भी कहा कि वह और उसका प्रेमी अब अलग नहीं रह सकते।
पंचायत और गांव वालों की सहमति से महिला को प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी गई। साथ ही महिला ने लिखित रूप से यह जिम्मेदारी भी ली कि भविष्य में अगर उसके और प्रेमी के बीच कोई अनहोनी घटती है तो इसकी जवाबदेही केवल उन्हीं दोनों की होगी।
इस तरह पंचायत में आपसी सहमति से मामला शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: स्क्रीनशॉट वायरल: हथिगवां और लीलापुर पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप












