प्रतापगढ़ में ड्रोन देखे जाने की सूचना, पुलिस ने की जांच

प्रतापगढ़ में ड्रोन देखे जाने की सूचना, पुलिस ने की जांच

प्रतापगढ़, 04 सितम्बर 2025। जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आसमान में ड्रोन दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया और थाना प्रभारियों के साथ पुलिस टीमों ने तत्काल मौके पर पहुँचकर जांच की।

पुलिस जांच के दौरान एक खिलौना जैसा ड्रोन बरामद किया गया है, जबकि अन्य स्थानों से मिली शिकायतों की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बावजूद पुलिस ने एहतियातन सभी प्रकरणों की गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच की जाए और यदि कोई व्यक्ति शरारती गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुलिस की अपील

प्रतापगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम से बचें और घबराएँ नहीं। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।

प्रतापगढ़ पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था और जनता की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें सुरेन्द्र प्रजापति बने राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें