शिक्षक दिवस के अवसर शिक्षकों को किया गया सम्मानित , स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के चित्रों पर किया माल्यार्पण।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में साहबगंज स्थित सुखपतिराम इंटर कॉलेज में आज शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य स्व. पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा स्थापना के लिए जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमिपूजन कर आधारशिला रखी। इसके अलावा इस अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में डीएम ने शिक्षकों को सम्मानित भी किया। साथ ही आपको बता दें कि समारोह में जिलाधिकारी ने कहा कि “शिक्षक मजबूत समाज और प्रखर राष्ट्र के निर्माता होते हैं। उनका सम्मान करना भविष्य की पीढ़ी को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।” डीएम ने प्रबंध समिति के अध्यक्ष पं. श्यामकिशोर शुक्ल के साथ स्व. पं. सुखपतिराम उपाध्याय की प्रतिमा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. रामराज शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डीएम ने शिक्षकों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
वहीं, विशिष्ट अतिथि आईएएस योगेश मिश्र ने स्व. रामकिशोर मिश्र के सामाजिक और शैक्षिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति एवं जिले के ग्रामीण इंटर कॉलेजेज एसोसिएशन के अध्यक्ष पं. श्यामकिशोर शुक्ल ने की। अतिथियों का स्वागत शशिप्रकाश मिश्र ने किया, प्रधानाचार्य मनोज मिश्र ने विद्यालय की शैक्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, संचालन अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया और आभार ज्ञापन शिक्षक ज्ञानप्रकाश मिश्र ने किया।
समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश सिंह, संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी, सत्य प्रकाश मिश्र, रणधीर सिंह, सोनू तिवारी, नागेश मिश्र, चंदन मिश्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व परिसर में छात्राओं ने डीएम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
ये भी पढ़ें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदीप अस्पताल को किया सीज












