स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदीप अस्पताल को किया सीज
अस्पताल में झोलाछाप के गलत इलाज से हुई थी प्रसूता की मौत
खागा, फतेहपुर । नगर क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास में अवैध रूप से लम्बे अर्से से संचालित किए जा रहे सन्दीप अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मानक विहीन व अवैध पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया।
बता दें कि खागा कोतवाली व नगर क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास में लम्बे अर्से से एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा सन्दीप अस्पताल का अवैध रूप से मानक विहीन ढंग से सन्चालन किया जा रहा था, विगत कुछ दिनों पूर्व उक्त अस्पताल में किशनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर लोधौरा गांव निवासी अजय कुमार ने पत्नी संगीता 35 वर्षीय को प्रसव पीड़ा के चलते इलाज के लिए भर्ती कराया था, अस्पताल के झोलाछाप डॉक्टर ने प्रसूता के स्वजनों को बगैर बताए उसका ऑपरेशन कर प्रसव कराया था, खून की कमी होने पर प्रसूता को खून भी चढ़ाया था, खून चढ़ाने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई थी, जिसको झोलाछाप ने फतेहपुर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था।
लेकिन प्रसूता की गम्भीर हालत को देख उक्त असप्ताल के डॉक्टरों ने उसे एडमिट नहीं किया, स्वजनो ने जिसको कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कई दिनों तक वेंटिलेटर में रखने के बाद प्रसूता की हालत में कोई सुधार न देख डॉक्टरों ने उसके स्वजनों को घर लेकर जाने की बात कही थी, लेकिन प्रसूता के इलाज की आखिरी उम्मीद लेकर स्वजन उसको प्रयागराज शहर लेकर पहुंचे, और वहां के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई, प्रसूता की मौत से गुस्साए स्वजनों ने मृतका के शव को नगर क्षेत्र के सन्दीप असप्ताल के मुख्य द्वार पर रखकर हंगामा काटा था, जिन्होंने अस्पताल के डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन व खून चढ़ाए जाने के गम्भीर आरोप लगाते हुए प्रसूता की मौत का जिम्मेदार ठहराया था, जिन्होंने पुलिस समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लिखित तहरीर व शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की थी।
जिसको संज्ञानरत रखते हुए गुरुवार को एसीएमओ इस्तियाक अहमद ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी की संयुक्त टीम के साथ उक्त अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल के दस्तावेजों की जांच पड़ताल किया, साथ ही मानक विहीन व अवैध रूप से बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित किए जा रहे अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया।
ये भी पढ़ें कासगंज: जे.पी. पब्लिक एकेडमी में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान












