कासगंज: जे.पी. पब्लिक एकेडमी में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

कासगंज: जे.पी. पब्लिक एकेडमी में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

संवाददाता अमित चौहान कासगंज। शहर के नदरई गेट स्थित जे.पी. पब्लिक एकेडमी में शुक्रवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। लायंस क्लब कासगंज सदभावना के तत्वावधान में आयोजित इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली नौ विभूतियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

सम्मानित होने वालों में एच.पी.एन. दुबे, सत्य प्रकाश मिश्र, डॉ. जयंत कुमार गुप्ता, अभिषेक पांडे, अनुप्रिया सक्सेना, डॉ. सरिता शर्मा, दिव्यांशु गौतम, कोमल सेठ और शालिनी शर्मा शामिल रहे। इन्हें शॉल, सम्मान पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

क्लब अध्यक्ष दीपक मेहरा ने सभी विभूतियों का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन ला. दीपक मेहरा एवं ला. डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले छात्रों को भी प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। समापन अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस मौके पर ला. राकेश चोला, कोषाध्यक्ष ला. गजेंद्र गोयल, संयोजक ला. मनोज पांडे समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें रिश्वतखोरी पर गिरी गाज: उपनिरीक्षक सचिन पटेल निलंबित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें