बलिया में DM की बड़ी कार्रवाई: 6 महीने से वरासत फाइल दबाने पर लेखपाल निलंबित

बलिया में DM की बड़ी कार्रवाई: 6 महीने से वरासत फाइल दबाने पर लेखपाल निलंबित

बलिया रसड़ा तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी ने एक लेखपाल की बड़ी लापरवाही पकड़ ली। दरअसल, वरासत संबंधी एक मामले में शिकायतकर्ता ने फाइल के निस्तारण में टालमटोल की बात कही। जिलाधिकारी ने जब मौके पर मौजूद लेखपाल अंजनी कुमार वर्मा से सवाल किया तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

जांच में सामने आया कि उक्त वरासत की फाइल बीते छह महीने से लंबित पड़ी थी, जबकि संबंधित लेखपाल ने कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई थी। इस पर जिलाधिकारी भड़क उठे और तत्काल प्रभाव से लेखपाल अंजनी कुमार वर्मा को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

डीएम ने इस दौरान स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की समस्याओं से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आगाह करते हुए कहा कि समयबद्ध निस्तारण में ढिलाई बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।

संपूर्ण समाधान दिवस के मंच से हुई इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है और कर्मचारी अलर्ट मोड में आ गए हैं।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ : एक लाख के इनामी अपराधी गुलशन यादव का पोस्टर चस्पा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें