प्रतापगढ़ : एक लाख के इनामी अपराधी गुलशन यादव का पोस्टर चस्पा

प्रतापगढ़ : एक लाख के इनामी अपराधी गुलशन यादव का पोस्टर चस्पा

प्रतापगढ़। जिले में पुलिस ने एक लाख के इनामी अपराधी गुलशन यादव की तलाश तेज कर दी है। इसी कड़ी में विभिन्न स्थानों पर उसका पोस्टर चिपकाया गया है।

पोस्टर में स्पष्ट किया गया है कि इनामी की सही सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा। गुलशन यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयासरत है।

हालांकि जब इस संबंध में मीडिया ने पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की तो उन्होंने पोस्टर चिपकाए जाने की जानकारी होने से इन्कार किया। इसके बाद से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें हापुड़ : जिले में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षा, हजारों छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें