विजिलेंस टीम ने जेई को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया जेई पांच हजार की घूस ले रहा था।
प्रतापगढ़ हथिगवां: विजिलेंस टीम ने घूसखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हथिगवां के JE को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, महेवा मोहनपुर इलाके में JE 5000 रुपए की रिश्वत ले रहा था, तभी विजिलेंस टीम ने उसे धर दबोचा। विजिलेंस की टीम पहले से ही इस मामले पर नजर बनाए हुए थी और जैसे ही घूस लेने की पुष्टि हुई, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए JE को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी JE को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हथिगवां पुलिस के हवाले कर दिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं।
इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आम जनता ने विजिलेंस की इस कार्रवाई की सराहना की है और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की है।
ऐसे ही ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें ‘दैनिक चक्र’ के साथ।
ये भी पढ़ें रिश्वत मांगने पर IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड…












