उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त

उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) के पदों पर नई तैनाती की है।

इस आदेश के तहत डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को एटा का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं डॉक्टर राधाबल्लभ को मथुरा का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा डॉक्टर भवनाथ पांडे को हरदोई का, डॉक्टर दीपा सिंह को रामपुर का, डॉक्टर ननकू राम को आज़मगढ़ का और डॉक्टर चंद्रप्रकाश को कुशीनगर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सरकार का मानना है कि इस बदलाव से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी तथा जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें त्यौहारों पर एटा पुलिस की पैदल गश्त, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सख्त हिदायतें

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें