त्यौहारों पर एटा पुलिस की पैदल गश्त, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सख्त हिदायतें
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने त्यौहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने शहर के मुख्य बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजन से सीधे संवाद किया। गश्त के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को कड़ी हिदायतें दी गईं और उन्हें त्योहारों में शांति एवं अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आमजन से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस पहल का उद्देश्य जनता में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करना है।
ये भी पढ़ें एटा में यातायात पुलिस का अभियान, बिना हेलमेट 186 वाहनों के चालान












