जनपद एटा में संकुल स्तरीय गणित–विज्ञान महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
संवाददाता – योगेंद्र सिंह एटा। आज दिनांक 10 सितम्बर 2025 को सेठ दीनानाथ किरण गुलाब देवी केशव सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, भारती नगर, एटा में संकुल स्तरीय शिशु एवं बाल वर्ग गणित–विज्ञान महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में संकुल एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद के लगभग 160 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागिता और प्रतियोगिताएँ:
प्रतियोगिता में गणित पत्रवाचन, विज्ञान पत्रवाचन, विज्ञान प्रयोग, वैदिक गणित प्रयोग, गणित प्रदर्श, नवाचार प्रदर्श, विज्ञान मॉडल, गणित प्रयोग, विज्ञान प्रश्नमंच, ऊर्जा संरक्षण, कचरा प्रबंधन, कृषि आधारित विज्ञान प्रदर्श आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी वर्गों में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और गणितीय क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विजेता विद्यालय:
केशव सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, भारती नगर एटा ने शिशु वर्ग में गणित प्रयोग, विज्ञान पत्रवाचन, गणित प्रश्नमंच, गणित प्रदर्श और नवाचार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में गणित पत्रवाचन, विज्ञान प्रयोग, वैदिक गणित, गणित प्रदर्श, नवाचार प्रदर्श और विज्ञान मॉडल में शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया।
सरस्वती शिशु मंदिर, रेलवे रोड एटा ने ऊर्जा संरक्षण, कचरा प्रबंधन और कृषि आधारित विज्ञान प्रदर्श में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सरस्वती शिशु मंदिर, सुनहरी नगर एटा ने विज्ञान प्रश्नमंच और बल के प्रकार विज्ञान प्रदर्श में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सरस्वती शिशु मंदिर, जलेसर ने विज्ञान प्रयोग में प्रथम स्थान पाया।
सरस्वती शिशु मंदिर, निधौली ने नवाचार में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, किला रोड अवागढ़ ने बाल वर्ग के गणित प्रश्नमंच में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, मैनपुरी ने विज्ञान प्रश्नमंच में प्रथम स्थान हासिल किया।
सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, निधौली के बाल वर्ग ने विज्ञान मॉडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, फिरोजाबाद ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
आचार्य/आचार्या वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन:
विज्ञान पत्रवाचन में आचार्या श्रुति शर्मा (सरस्वती शिशु मंदिर, रेलवे रोड एटा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गणित पत्रवाचन में आचार्य सुरेश चंद्र (केशव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भारती नगर एटा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह:
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों और शिक्षकों ने इस आयोजन को प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया।
ये भी पढ़ें शहीद हवा सिंह लांबा के सम्मान में धारौली में आयोजित रक्तदान शिविर में 72 युवाओं ने किया रक्तदान












