कानपुर में बॉलीवुड के ‘जॉली एलएलबी’ की एंट्री, फिल्म ट्रेलर लॉन्च पर मिला जबरदस्त स्वागत

कानपुर में बॉलीवुड के ‘जॉली एलएलबी’ की एंट्री, फिल्म ट्रेलर लॉन्च पर मिला जबरदस्त स्वागत

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत:  कानपुर एयरपोर्ट पर आज एक खास नज़ारा देखने को मिला, जब बॉलीवुड फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला पहुंचे। इस मौके पर कानपुर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्दीवर बाजपेयी, महामंत्री अमित कुमार, लायर्स एसोसिएशन कानपुर के अध्यक्ष दिनेश वर्मा और महामंत्री राजीव यादव ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।कानपुर में बॉलीवुड के 'जॉली एलएलबी' की एंट्री, फिल्म ट्रेलर लॉन्च पर मिला जबरदस्त स्वागत

स्वागत के दौरान सभी अधिकारियों और वकीलों ने कलाकारों को पुष्पगुच्छ भेंट किए और उनकी आगामी फिल्म जॉली एलएलबी 3 की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों में अपने पसंदीदा सितारों को देखने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

बॉलीवुड कलाकारों का कानपुर आगमन रेव थ्री मॉल में आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च और प्रोमोशन कार्यक्रम के लिए हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में फैन्स पहुंचे और सितारों का जोश और उत्साह देखकर माहौल रोमांचक हो गया।

जॉली एलएलबी सीरीज की पहली दो फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था, और अब तीसरे भाग को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि जॉली एलएलबी 3 भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करेगी।

ये भी पढ़ें एटा में संकुल स्तरीय गणित–विज्ञान महोत्सव का आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें