एटा: ट्यूबवेल में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

एटा: ट्यूबवेल में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

संवाददाता – योगेंद्र सिंह एटा। जनपद एटा के थाना जलेसर कोतवाली क्षेत्र के जमों खेरिया गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना घटी। सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चलाने गए युवक को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि युवक अकेला खेत में पानी लगाने के लिए गया था। ट्यूबवेल के स्टार्टर का बटन दबाते ही उसे करंट लग गया। करंट लगते ही वह वहीं गिर पड़ा। खेत में उस समय कोई मौजूद नहीं था। काफी समय तक युवक के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की और खेत में उसे बेहोशी की हालत में पाया। परिजन उसे देखकर रोने लगे।

युवक की मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक मेहनती और परिवार का सहारा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में पड़ गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्र में घटना की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें कानपुर में बॉलीवुड के ‘जॉली एलएलबी’ की एंट्री, फिल्म ट्रेलर लॉन्च पर मिला जबरदस्त स्वागत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें