एटा मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रों के बीच भिड़ंत, छात्र गंभीर रूप से घायल

एटा मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रों के बीच भिड़ंत, छात्र गंभीर रूप से घायल

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत एटा।कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में देर रात छात्रों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लहूलुहान अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, विवाद एक छात्रा को लेकर शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि छात्रों के बीच हाथापाई और मारपीट हो गई। कुछ छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।

घटना की जानकारी जब कॉलेज प्रशासन से ली गई तो मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बलबीर सिंह और CMS ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। वहीं, वार्डन डॉ. विवेक ने बताया कि पीड़ित छात्र द्वारा थाने में तहरीर दी गई है, अब आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में छात्रों में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें जैथरा से लौटते समय सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal