मेडिकल कॉलेज में हंगामा: चिकित्सक ने पत्रकारों से की अभद्रता, बाहर निकाला
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। यहां ओपीडी में पहुंचे पत्रकारों के साथ एक चिकित्सक ने विवादित रवैया अपनाते हुए न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि अपशब्द कहकर उन्हें बाहर निकाल दिया।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, पत्रकार किसी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए ओपीडी में पहुंचे थे। तभी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने गुस्से में कहा कि “बिना मेरी मर्जी कोई भी ओपीडी में अंदर नहीं आ सकता। इन्हें सिर्फ खबरें छापना आता है, मुझसे डरने की जरूरत नहीं।”
चिकित्सक के इस व्यवहार से पत्रकारों को मरीजों और उनके परिजनों के सामने अपमानित होना पड़ा। सम्मान की जगह उन्हें बेइज्जती का सामना करना पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मरीज और तीमारदार भी हैरान रह गए।
इस अमानवीय व्यवहार से पत्रकारों में गहरा आक्रोश फैल गया।
ये भी पढ़ें एटा मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रों के बीच भिड़ंत, छात्र गंभीर रूप से घायल












