एसपी महासचिव शिवपाल सिंह यादव का फोन न उठाना पड़ा भारी

एसपी महासचिव शिवपाल सिंह यादव का फोन न उठाना पड़ा भारी

बुलंदशहर डीएम श्रुति सिंह को विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस, बाद में मांगी माफी

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

बुलंदशहर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का फोन न उठाना बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति सिंह को भारी पड़ गया। इस मामले में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने डीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मामला तब सामने आया जब शिवपाल सिंह यादव ने किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा के लिए डीएम को फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठाया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए शिवपाल यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की।

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बुलंदशहर डीएम को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। नोटिस जारी होने के बाद श्रुति सिंह ने तुरंत शिवपाल सिंह यादव को फोन कर माफी मांगी और पूरे मामले पर खेद व्यक्त किया।

बताया जा रहा है कि यह मामला अब शांत हो गया है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को विधानसभा अध्यक्ष के इस कदम से स्पष्ट संदेश मिला है कि जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद और सहयोग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें मेडिकल कॉलेज में हंगामा: चिकित्सक ने पत्रकारों से की अभद्रता, बाहर निकाला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें