स्वास्थ्य में सुधार, प्रेग्नेंसी टेस्ट की संभावना
मेरठ: मेरठ जेल में बंद मुस्कान और साहिल ने सरकारी वकील की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है, जिस पर जेल प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए जेल में मुलाकात की अनुमति मांगी है, लेकिन जेल अधिकारियों का कहना है कि अब तक उन्होंने अपने दावे का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया है।
इस बीच, जेल प्रशासन ने बताया कि दोनों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार है और जरूरत पड़ने पर मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट भी करवाया जाएगा।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान और साहिल ने सरकारी वकील की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है, जिस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. हालांकि, जेल मैनुअल के अनुसार, दोनों को अलग-अलग ही रखा जाएगा।
उन्होंने कहा, “पति-पत्नी को जेल में मिलने की इजाजत होती है, लेकिन इन्होंने अभी तक कोई ऐसा प्रमाण नहीं दिया, जिससे यह साबित हो कि वे पति-पत्नी हैं. अगर वे कोई प्रमाण पेश करते हैं, तो जेल मैनुअल के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.”
डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि अगर दोनों शादी की बात कहते हैं, तो विधिक राय ली जाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
स्वास्थ्य में सुधार, प्रेग्नेंसी टेस्ट की संभावना
जेल प्रशासन के अनुसार, मुस्कान और साहिल की स्थिति अब पहले से बेहतर है. दोनों अब खाना खा रहे हैं और उनकी लगातार काउंसलिंग की जा रही है. दोनों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया, “दोनों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है. उनकी स्थिति में सुधार है. जरूरत पड़ने पर मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट भी करवाया जाएगा.”
पूरा मामला____
बता दें कि मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के संग मिलकर 4 मार्च को पति सौरभ की हत्या कर दी थी. इसके बाद उन्होंने शव को कई टुकड़ों में काट दिया और उसे ड्रम में बंद करके सीमेंट और रेत से सील कर दिया. इसके बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए. पुलिस ने शव बरामद कर 18 मार्च को दोनों को वापस आने पर गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें बलिया: पेड़ से लटका मिला युवती का शव, संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी












