बलिया: पेड़ से लटका मिला युवती का शव, संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी

 बलिया जिले में 20 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला, जिसके दोनों हाथ पीछे बंधे थे. युवती दो दिन से घर में अकेली थी

उत्तर प्रदेश बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती का शव गांव के बाहर एक पेड़ से संदिग्ध हालात में लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खास बात यह रही कि युवती के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे, जिससे मामला हत्या और आत्महत्या के बीच संदिग्ध नजर आ रहा है।

रविवार सुबह गांववालों ने युवती का शव पेड़ से लटकता देखा और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतका पिछड़ी जाति की थी और पिछले दो दिनों से घर में अकेली रह रही थी. उसके माता-पिता दवा लेने के लिए लखनऊ गए हुए थे।

पुलिस के मुताबिक, घर के अंदर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था, जिससे यह संदेह बढ़ता है कि युवती के घर में जबरन घुसने या संघर्ष के संकेत हो सकते हैं. हालांकि, गांव वालों से पूछताछ करने पर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है. वहीं, मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बलिया: पेड़ से लटका मिला युवती का शव, संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी

मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए पोस्टमार्टम एक विशेष पैनल द्वारा किया जाएगा. पुलिस ने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार विशेष जांच टीमें गठित की हैं, जो अलग-अलग पहलुओं से इस घटना की जांच कर रही हैं. पुलिस का कहना है कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जिसमें हत्या या आत्महत्या हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें इस इलाके में गरजा DDA का बुलडोजर, अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें