श्याम के पुरवा गांव में प्रधान द्वारा सफाई अभियान का शुभारंभ
संवाददाता अलोक यादव प्रतापगढ़। श्याम का पुरवा (काछा) गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए प्रधान अरविंद प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
प्रधान ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई का विशेष ध्यान रखें और कचरा सही स्थान पर डालें। अभियान के दौरान गांव की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई।
प्रतापगढ़ के संवाददाता आलोक यादव के अनुसार, इस पहल से गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रधान अरविंद प्रसाद यादव ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि इसे नियमित रूप से जारी रखा जाएगा ताकि गांव हमेशा साफ-सुथरा और स्वच्छ बना रहे।
ये भी पढ़ें कब्र से निकली शकीला खोलेगी कातिलों का राज !













