बिहार: शारदीय नवरात्र की तैयारी चरम पर, जमुई में भव्य पंडाल और सुरक्षा व्यवस्था

शारदीय नवरात्र की तैयारी चरम पर, जमुई में भव्य पंडाल और सुरक्षा व्यवस्था

जमुई (बिहार)। आश्विन मास की प्रतिपदा से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र को लेकर जमुई जिले के विभिन्न प्रखंडों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मां शक्ति की भव्य प्रतिमाओं और आकर्षक पंडालों का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। पूजा-अर्चना विद्वान ब्राह्मणों के नेतृत्व में सम्पन्न कराई जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। मेला परिसर और उसके आसपास जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। साथ ही जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

मेला समिति महादेव सिमरिया के संयोजक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रामीण कलाकारों की प्रस्तुतियां और स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर की विशेष व्यवस्था की गई है।

श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई जैसी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि लोग मां दुर्गा की आराधना शांति और श्रद्धा के साथ कर सकें।

ये भी पढ़ें जलेसर: मॉडल इंटर कॉलेज इसौली में चोरों ने चटकाए ताले, अभिभावकों में आक्रोश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें