पड़ोसी के घर बक्से से मिला लापता युवक का कटा शव, इलाके में सनसनी
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। मलावन थाना क्षेत्र के ताल मोहल्ला में उस समय हड़कंप मच गया जब एक लापता युवक का कटा हुआ शव पड़ोसी के घर रखे बक्से से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, जुझार पुत्र करतार सिंह बीते दिन से अचानक घर से लापता था।
परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इस दौरान युवक के मोबाइल की लोकेशन पड़ोसी इंद्रपाल के घर पर मिली। शक के आधार पर पुलिस ने छानबीन की तो घर में रखे बक्से से जुझार का कटा हुआ शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। वहीं, आरोपी इंद्रपाल व उसके परिवार के लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है तथा फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस जघन्य वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
ये भी पढ़ें नवरात्रि के पहले दिन एटा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़












