नवरात्रि के पहले दिन एटा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पहले दिन एटा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। नवरात्रि के पावन अवसर पर पहले दिन ही नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माता रानी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही एटा के प्रसिद्ध मां पथवारी मंदिर व काली मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में नारियल, चुनरी, फूल व प्रसाद चढ़ाकर मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। भक्तों के उत्साह और आस्था का नजारा देखते ही बन रहा था। नवरात्रि की शुरुआत पर नगर में धार्मिक उत्साह व श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

ये भी पढ़ें नवरात्रि 2025 : पहला दिन और कलश स्थापना विधि

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें