एटा में हाईवे पर खून से लथपथ मिली महिला की लाश

एटा में हाईवे पर खून से लथपथ मिली महिला की लाश

सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेन्सिक टीम

संवाददाता योगेंद्र सिंह एटा। जनपद एटा में सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एनएच-34 के सर्विस रोड पर एक महिला का खून से सना शव पड़ा मिला। राहगीरों ने जैसे ही शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस व फॉरेन्सिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतका की पहचान आकांक्षा (पत्नी पंकज), निवासी गांव छितौनी थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें पड़ोसी के घर बक्से से मिला लापता युवक का कटा शव, इलाके में सनसनी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें