अवैध रूप से फलदार आम के पेड़ काट रहे लकड़ी माफिया

अवैध रूप से फलदार आम के पेड़ काट रहे लकड़ी माफिया

संवाददाता – योगेंद्र सिंह

एटा। जनपद एटा के शीतलपुर ब्लॉक के ग्राम बदरिया से रारपट्टी लिंक रोड पर लगभग छह हरे-भरे और फल आने वाले आम के पेड़ अवैध रूप से काटे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो पेड़ काटने वालों ने बताया कि यह काम रारपट्टी निवासी नौसे के पुत्र मुकीम द्वारा करवाया जा रहा है। लकड़ी काटने वालों का कहना है कि वे ठेकेदार नौबत के निर्देश पर यह कार्य कर रहे हैं और दावा किया कि उन्हें वन विभाग के दरोगा जी से अनुमति प्राप्त है। लेकिन जब ग्रामीणों ने लिखित परमिशन दिखाने को कहा तो उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेड़ों पर हर साल आम फलते थे, इसके बावजूद बिना किसी वैध आदेश के इनकी कटाई कराई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

लोगों ने मांग की है कि इस तरह की अवैध कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यावरण और हरियाली को बचाया जा रहा है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें