एटा: बाइक को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरा, चालक गंभीर घायल

एटा: बाइक को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरा, चालक गंभीर घायल

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव गुलाबपुर कट के पास हाईवे पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। एक बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया, जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पीआरबी 112 मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। ट्रक में कश्मीर से लदे सेब की पेटियां थीं और यह असम की ओर जा रहा था। घायल चालक की पहचान हरपिंदर सिंह पुत्र चत्तर सिंह, निवासी 259 प्रीत नगर, थाना गंगिहाल, जिला जम्मू के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार हादसा हाईवे पर तेज रफ्तार और अचानक सामने आई बाइक के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal