सीएम योगी ने ऑनलाइन संवाद में जाना गांवों का हाल, योजनाओं पर हुई गहन चर्चा

सीएम योगी ने ऑनलाइन संवाद में जाना गांवों का हाल, योजनाओं पर हुई गहन चर्चा

संवादाता अमन अहमद।

एटा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एटा जनपद के शीतलपुर विकासखंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों से ऑनलाइन संवाद किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम योगी ने ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र राजपूत सहित अन्य प्रतिनिधियों से विकास कार्यों की जानकारी ली और क्षेत्र में चल रही योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन, निःशुल्क राशन, ग्रामीण स्वच्छता और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुँचना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र राजपूत ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए क्षेत्र में दुकानों के निर्माण और स्वयं सहायता समूहों के जरिए रोजगार बढ़ाने की योजनाओं का उल्लेख किया। इस संवाद में शिव स्वरूप प्रधान (माजरा जात), नाथूराम (कुसाड़ी), पवन (लालपुर), मंसाराम (महुअट), ओम शिव (दुल्लापुर) और केशव (रामपुर घनश्यामपुर) सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह संवाद ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और योजनाओं की पारदर्शी निगरानी की दिशा में अहम माना जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal