दीवार में नकब लगाकर चोर ले उड़े लाखों के जेवरात, नकदी भी पार – पुलिस ने शुरू की तलाश

दीवार में नकब लगाकर चोर ले उड़े लाखों के जेवरात, नकदी भी पार – पुलिस ने शुरू की तलाश

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के सूर्य नगर मोहल्ले में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर की पिछली दीवार में नकब लगाकर भीतर प्रवेश किया और अलमारी तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। सुबह चोरी का पता चलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। गृहस्वामी मनोज पुत्र उदयवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीती रात अपने घर के बाहर वाले कमरे में सो रहा था। देर रात चोर घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे और अलमारी तोड़कर कीमती आभूषण व नकदी निकाल ले गए।  मनोज के अनुसार, चोरी हुए सामान में –एक सोने का गले का हार एक सोने की चैन एक जोड़ी सोने के कुंडल एक माथे का टीकाएक जोड़ी सोने के झाले तीन जेंट्स और चार लेडीज सोने की अंगूठियांअलमारी में रखे करीब चार हजार रुपये नकद शामिल हैं।सुबह जब वह उठकर कमरे का दरवाजा खोलने लगा तो दरवाजा अंदर से चुन्नी से बंधा मिला। शक होने पर जब दरवाजा खोला तो कमरे के पीछे की दीवार में नकब पाया गया, अलमारी टूटी हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि चोरों के सुराग जुटाए जा सकें। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में आए दिन संदिग्ध लोग देखे जाते हैं लेकिन रात्रि गश्त न होने के कारण चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें