Pratapgarh: महिला कर्मचारी की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, गैंगरेप-हत्या का आरोप, अस्पताल पर हमला

प्रतापगढ़: महिला कर्मचारी की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, रेप-हत्या का आरोप, अस्पताल पर हमला

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में माँ मल्टी स्पेशयलिटी हॉस्पिटल में 22 वर्षीय महिला कर्मचारी की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल हो गया। परिजनों ने अस्पताल के मालिक और कुछ कर्मचारियों पर गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोपियों में डॉक्टर अमित पांडेय, सुनील, विद्यासागर, शाहबाज और नर्स मनोरमा का नाम सामने आया है।

250 से अधिक लोगों की भीड़ ने अस्पताल पर हमला कर दिया।  

परिजनों का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी, जिससे गुस्सा भड़क गया। सुबह करीब 250 से अधिक लोगों की भीड़ ने अस्पताल पर हमला कर दिया, जिसमें जमकर तोड़फोड़ हुई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।महिला कर्मचारी की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, गैंगरेप-हत्या का आरोप, अस्पताल पर हमला

पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल  

लाठीचार्ज के बाद भीड़ और उग्र हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन को भारी सुरक्षा बल तैनात करना पड़ा।

पुलिस जांच में जुटी, परिजन कर रहे न्याय की मांग  

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें पत्नी की हत्या कर सूटकेस में छिपाई लाश, मायके फोन कर कबूला जुर्म

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें