ग्राम प्रधान की चुप्पी, जनता की मजबूरी – शहाबपुर बेंती में नालियां खुद साफ कर रहे लोग

ग्राम प्रधान की चुप्पी, जनता की मजबूरी – शहाबपुर बेंती में नालियां खुद साफ कर रहे लोग

राष्ट्रीय संवाददाता अमित तिवारी प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र के शहाबपुर बेंती गांव की तस्वीर देखकर हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है कि आखिर जिम्मेदारी किसकी है। यहां हालात इतने खराब हैं कि लोग अपने घरों और गलियों के सामने जमी गंदगी और नालियों की सफाई खुद करने लगे हैं।

जहां ग्राम प्रधान और जिम्मेदार विभागों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए, वहां ग्रामीण अपने दम पर नालियां खोल रहे हैं। गंदगी से चारों ओर बदबू फैल रही है और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

लोग हाथ में बेलचा और झाड़ू लेकर खुद ही सफाई कर रहे हैं। यह नजारा बताता है कि जनता मजबूरी में अपनी जिम्मेदारी से कहीं ज्यादा बोझ उठा रही है, जबकि जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं।

सरकार भले ही स्वच्छ भारत अभियान के दावे करे, लेकिन शहाबपुर बेंती की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक जनता खुद ही अपनी लड़ाई लड़ती रहेगी और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग मौन बने रहेंगे?

ये भी पढ़ें खाद हानि और बर्बादी के प्रति अन्तराष्ट्रीय जागरूकता दिवस

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें