मुस्कान रस्तोगी अब जेल की सलाखों के पीछे हैं, लेकिन नए राज़
मेरठ: उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बेरहमी से हत्या करने वाले साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी अब जेल की सलाखों के पीछे हैं, लेकिन नए राज़ लगातार सामने आ रहे हैं।
मुस्कान ने किसके कहने पर सौरभ को मारा
बताया जा रहा है कि जेल में जब मुस्कान से पूछा गया कि तुमने सौरभ को क्यों मारा? इस पर वो बोली कि उसने सौरभ की हत्या साहिल की मां के कहने पर की थी। अभी भी उसे साहिल की मां नजर आती है। कथित तौर पर साहिल ने भी यही कहा कि मुस्कान को उसकी मां नजर आती है और वो कभी झूठ नहीं बोलती वो जो बोलेगी मैं वो करूंगा।
बेटी के सवाल पर मुस्कान का चौंकाने वाला जवाब
डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक, जेल में मुस्कान ने कहा कि उसे अपनी बेटी की कोई याद नहीं आती। उसने साफ कहा, “मुझे सिर्फ साहिल के साथ रहना है।” यह सुनकर सभी हैरान रह गए कि कोई मां अपनी मासूम बच्ची के लिए ऐसा कैसे कह सकती है।
मुस्कान साहिल के प्यार में इतनी अंधी हो चुकी है कि उसे अपनी ही बेटी की परवाह नहीं। जब उससे पूछा गया कि सौरभ की हत्या करते समय क्या उसे साहिल का ख्याल नहीं आया, तो उसने बेझिझक जवाब दिया, “मुझे सिर्फ साहिल से प्यार है, बस और किसी से नहीं।”
साहिल और मुस्कान को मिला वकील
साहिल और मुस्कान के परिवार वालों ने तो उससे किनारा कर लिया है। इसी बीच दोनों की डिमांड पर उन्हें सरकारी वकील मिल गया है। दोनों का केस लड़ने के लिए रेखा जैन का नाम सामने आया है। ऐसे में आरोपियों को अंधेरे में उजाले की एक किरण नजर आई है। हालांकि उनके खिलाफ सबूत इतने पुख्ता हैं कि उनका बचना मुश्किल ही नजर आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि मुस्कान और साहिल से जेल में अन्य कैदी भी गुस्से में हैं।
ये भी पढ़ें बेरहमी से हत्या कर भागा पति, मासूम बच्चे की गवाही से खुला राज़












