एटा में एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने संभाली कमान, शोभायात्रा को लेकर किया पैदल गश्त
संवादाता अमन अहमद।
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने मंगलवार को शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कोतवाली नगर क्षेत्र में आगामी महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसएसपी ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पैदल गश्त के दौरान एसएसपी स्वयं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करते नजर आए। उन्होंने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि पुलिस हर समय जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।












