कप्तान के भरोसे को फिर से जीता स्पेशल टीम ने — 25 हजार के इनामी अपराधी को मुठभेड़ में दबोचा
प्रतापगढ़। पुलिस कप्तान दीपक भूकर के नेतृत्व में अपराधियों पर नकेल कसने का सिलसिला लगातार जारी है। बीती रात स्पेशल टीम और उदयपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
जानकारी के अनुसार, 25,000 रुपये के इनामी अपराधी शमीम उर्फ ननकुल्ले का पुलिस से आमने-सामने की मुठभेड़ हुई। आत्मरक्षा में चली पुलिस की गोली से शमीम घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि इनामी अपराधी शमीम उर्फ ननकुल्ले पर प्रतापगढ़ और रायबरेली जनपदों में करीब 20 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी।मुठभेड़ में स्पेशल टीम के जांबाज़ हेड कांस्टेबल महेश सिंह, कांस्टेबल विराट, सुनील यादव और आनंद यादव ने सराहनीय साहस का परिचय दिया।
कप्तान दीपक भूकर के नेतृत्व में लगातार अपराधियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई ने जनपद में अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। जिले में पुलिस की साख और दबदबा एक बार फिर चरम पर है।
अपराधियों और माफियाओं पर टूटा स्पेशल टीम का कहर, जनता में बढ़ा पुलिस पर भरोसा — अपराधी सावधान!
ये भी पढ़ें वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज की सेहत में गिरावट, रोजाना हो रहा डायलिसिस












