फफोतू को ऑपरेटिव सोसायटी में खाद की कालाबाज़ारी

फफोतू को ऑपरेटिव सोसायटी में खाद की कालाबाज़ारी

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। जनपद एटा के विकासखंड सकीट के ग्राम फफोतू स्थित कोऑपरेटिव सोसायटी में इन दिनों खाद की भारी कालाबाज़ारी की शिकायतें सामने आ रही हैं।
खाद के लिए परेशान किसान सुबह 6 बजे से लंबी लाइन में खड़े हैं, लेकिन उन्हें समय पर खाद नहीं मिल पा रही। ग्रामीणों ने सोसायटी के सचिव सुरेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वे खाद की बोरी ₹1800 प्रति बोरी के हिसाब से बेच रहे हैं।
कई किसानों ने कैमरे के सामने खुलकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।इस सोसायटी के अध्यक्ष भाजपा नेता दुलारे भदौरिया हैं, जिनकी गिनती जनपद के सबसे ईमानदार नेताओं में की जाती है।
अब सवाल यह है कि उनके अध्यक्ष रहते हुए यह कालाबाज़ारी आखिर कैसे हो रही है? जानकारी के अनुसार, वर्तमान सचिव सुरेश यादव पूर्व में भी इसी सोसायटी में कलेक्शन का कार्य देखते थे और भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित रह चुके हैं। लंबे समय तक निलंबन के बाद अब उन्हें सोसायटी सचिव का प्रभार सौंपा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सुरेश यादव के भाई और भतीजे ही खाद की कालाबाज़ारी में सक्रिय हैं।

किसानों का दर्द और आक्रोश अब प्रशासन तक पहुँच चुका है।
डीएम एटा से ग्रामीणों ने माँग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर सख़्त कार्रवाई की जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें