डा. रजनी पटेल बनीं देवरिया मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य

डा. रजनी पटेल बनीं देवरिया मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, एटा की कार्यवाहक प्राचार्य रहीं डा. रजनी पटेल को महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया का कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त किया गया है। डा. रजनी पटेल एटा मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थीं। उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज में दो बार प्राचार्य पद का कार्यभार संभालने का अवसर मिला। अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर उन्होंने नवसृजित एटा मेडिकल कॉलेज को अनेक उपलब्धियां दिलाईं। अपने मधुर व्यवहार और कुशल प्रशासनिक कार्यशैली के कारण डा. पटेल एटा जनपद में एक सशक्त प्रशासक के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने राष्ट्रीय कोहिनूर के कई सुझावों पर अमल करते हुए पत्रकारों के लिए पंजीकरण एवं दवा वितरण व्यवस्था हेतु पटल सुनिश्चित कराया तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय को एमसीएच बिल्डिंग में स्थानांतरित कराने में भी प्रमुख भूमिका निभाई।

शासन में उनकी स्वच्छ छवि और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए ही उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दैनिक राष्ट्रीय कोहिनूर परिवार डा. रजनी पटेल के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें