अवध नगरी बनेगा प्ररानूपुर कुंडा, प्रभु श्रीराम कथा से गूंजेगी धरती
रिपोर्ट – महेश शुक्ला कुंडा (प्रतापगढ़)। प्ररानूपुर कुंडा इस बार आस्था और भक्ति का केंद्र बनने जा रहा है। यहां उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें कथा व्यास के रूप में प्रसिद्ध संत राजन जी महाराज कथा वाचन करेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उल्लास का माहौल है।
आयोजक आनंद पांडेय ने बताया कि यह मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है कि अपने क्षेत्र की पावन भूमि पर प्रभु श्रीराम की कथा का आयोजन कर रहा हूं। यह केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, भक्ति और एकता के सूत्र में पिरोने का माध्यम है।
भव्य श्रीराम कथा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 अक्टूबर को निकाली जाने वाली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। कथा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है।
जिलाधिकारी ने आयोजन के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति प्रदान की है, जिससे यह कथा उत्तर प्रदेश के धार्मिक आयोजनों के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगी।
कार्यक्रम के संरक्षक जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ हैं। कथा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में राम भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
आयोजन समिति में आनंद देव पांडेय, संजय तिवारी, आशीष पांडेय सहित क्षेत्र के कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें डा. रजनी पटेल बनीं देवरिया मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य












