जेठवारा में सड़क हादसा: अज्ञात अर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में कोहराम!!
संवाददाता रोहित वर्मा
दैनिक चक्र न्यूज
प्रतापगढ़:-जनपद के थाना जेठवारा क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांछा निवासी गंगा प्रसाद यादव पुत्र रामदुलारे यादव डीएपी खाद लेने के लिए रेंडी समिति जा रहे थे। इसी दौरान जब वह जेठवारा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, तो प्रतापगढ़ की ओर से आ रही एक अज्ञात अर्टिगा कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। हादसे में गंगा प्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस व 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं फरार अर्टिगा कार की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें अवध नगरी बनेगा प्ररानूपुर कुंडा, प्रभु श्रीराम कथा से गूंजेगी धरती












