बाइक सवार को बदमाशों ने मारी गोली, अलीगढ़ रेफर 

बाइक सवार को बदमाशों ने मारी गोली, अलीगढ़ रेफर 

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। नगर कोतवाली क्षेत्र के किलोनी–बहेड़िया गांव के पास सोमवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोरों थाना क्षेत्र के विधोनी गांव निवासी 20 वर्षीय गोविंद अपने मौसेरे भाई रामजीत के साथ कासगंज बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में किलोनी और बहेड़िया गांव के बीच दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जब रामजीत ने बाइक नहीं रोकी, तो बदमाशों ने पहले डंडों से हमला किया और बाद में गोली चला दी। गोली गोविंद को लग गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के गांवों में बदमाशों की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें