प्रयागराज–रायबरेली राजमार्ग पर टोल प्लाजा की जिम्मेदारी अब सूर्या इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के हाथों में
नई कंपनी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संभाला चार्ज, 11 महीने तक रहेगा ठेका
प्रतापगढ़।प्रयागराज–रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित टोल प्लाजा की जिम्मेदारी अब सूर्या इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौंप दी गई है। कंपनी का टेंडर 11 माह की अवधि के लिए स्वीकृत हुआ है। बुधवार को कंपनी के अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर टोल प्लाजा का चार्ज संभाला।इस अवसर पर कंपनी के मैनेजर सिद्धांत मिश्रा सहित क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि टोल संचालन पूर्ण पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था के साथ किया जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और इमरजेंसी सहायता जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि मार्ग से गुजरने वाले सभी यात्रियों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके।
ये भी पढ़ें बाइक सवार को बदमाशों ने मारी गोली, अलीगढ़ रेफर












