फतेहपुर तुरावली पुरवा में प्रशासन ने कांग्रेसियों को रोका

फतेहपुर तुरावली पुरवा में प्रशासन ने कांग्रेसियों को रोका पीड़ित परिवार से मिलने नहीं जाने दिया गया कांग्रेसी वापस लौटे

संवाददाता ब्रिजेन्द्र मौर्य 

फतेहपुर जिले के तुरवाली का पुरवा में आज मृतक हरिओम के घर सहायता राशि देने जा रहे कांग्रेसीयो को फोर्स ने रोक दिया। फोर्स में रोके जाने से कांग्रेसीयो ने जमकर नाराजगी ब्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से रायबरेली में बाल्मीकि समाज के हरिओम की चोर समझकर निर्ममता से हत्या की गई। जिसको लेकर कंग्रेसियो ने इस घटना के बाद परिजनो को 1 करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने के मांग की थी। लेकिन आज दिन तक उस गरीब परिवार को कोई आर्थिक मदद न मिलने पर कंग्रेसियो ने मदद पहुंचाने जाने के दौरान DSP सिटी फोर्स के साथ पहुंच रोक लगा दिया जिसके बाद पुलिस फोर्स और कांग्रसियों के बीच जमकर कहा सुनी हुई। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आज वह लोग मृतक हरिओम के घर आर्थिक मदद करने के लिए जा रहे थे तभी फोर्स ने उन्हें रोककर कोतवाली चलने के लिए कहने पर कंग्रेसियो ने नाराजगी जाहिर की है।

ये भी पढ़ें प्रयागराज–रायबरेली राजमार्ग पर टोल प्लाजा की जिम्मेदारी अब सूर्या इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के हाथों में

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें