Pratapgarh: कुंडा के परानूपुर में श्रीराम कथा कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कुंडा के परानूपुर में श्रीराम कथा कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

रिपोर्ट – आलोक मिश्रा 

कुंडा (प्रतापगढ़)। परानूपुर क्षेत्र में आयोजित श्रीराम कथा की कलश यात्रा शुक्रवार को भव्य रूप से संपन्न हुई। यात्रा में क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह पुष्प वर्षा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रिपोर्टर आलोक मिश्रा के अनुसार कलश यात्रा के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब हेलीकॉप्टर से राम भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी नारे गूंजते रहे और पूरा परानूपुर राममय हो गया।

मीडिया से बातचीत में आयोजक आनंद पांडे एवं आनंद देव पांडे ने बताया कि “रामकाज कीने बिनु मोहि कहां विश्राम” – इसी भाव से कथा का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि कथा श्रवण का कार्यक्रम कल से आरंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस बल, तथा लाइट और पानी की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी गई थी ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस आयोजन में प्रमुख भूमिका ऋषि पांडे, राहुल पांडे (प्रधान), आनंद त्रिपाठी, सत्यम त्रिपाठी, सुमित मिश्रा, श्रवण मिश्रा सहित अनेक भक्तों ने निभाई।

ये भी पढ़ें टहरौली में अनाज से भरी किसान की लोडिंग गाड़ी को किसने रोका,अर्दली पर लगा पैसा मांगने का आरोप 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें