जनपद अलीगढ़ में मास्टर माइंड पूजा शकुन पांडेय गिरफ्तार, भेजी गई जेल

जनपद अलीगढ़ में मास्टर माइंड पूजा शकुन पांडेय गिरफ्तार,

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभिषेक गुप्ता प्रकरण की मुख्य आरोपित और मास्टर माइंड पूजा शकुन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे आगरा-जयपुर मार्ग से घेराबंदी कर दबोचा। पूजा शकुन पांडेय काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रही थी और लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी। अलीगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर उसे ट्रेस किया और एक योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की, जिसमें कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पूजा शकुन पांडेय ने अभिषेक गुप्ता प्रकरण में अहम भूमिका निभाई थी और पूरे मामले को संचालित करने में वह मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े कई और नामों के उजागर होने की संभावना है। पुलिस अब अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा पुरस्कृत किए जाने की संभावना जताई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पूजा शकुन पांडेय को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई से पुलिस प्रशासन में जहां संतोष की लहर है, वहीं शहर में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें