अयोध्या पटाखा विस्फोट के बाद एटा प्रशासन अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान शुरू

अयोध्या पटाखा विस्फोट के बाद एटा प्रशासन अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान शुरू

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। अयोध्या में हुए दर्दनाक पटाखा विस्फोट की घटना के बाद एटा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहारों के मद्देनज़र संभावित हादसों की रोकथाम के लिए एसडीएम सदर, सीएफओ (मुख्य अग्निशमन अधिकारी) और कोतवाली नगर पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से शहर भर में पटाखा बाजारों और दुकानों का व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायतें दीं कि बिना लाइसेंस, अवैध रूप से पटाखे बेचने या भंडारण करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दुकानों में रखे पटाखों की सेफ्टी मापदंडों, अग्निशमन उपकरणों, भंडारण की मात्रा और वैध लाइसेंस की गहन जांच की। एसडीएम सदर ने स्पष्ट कहा कि
इस मौके पर सीएफओ ने दुकानदारों को अग्निशमन से जुड़ी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुकानों में रेत की बाल्टी, अग्निशामक यंत्र और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखना अनिवार्य है। त्योहारों से पूर्व जिला प्रशासन ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस और फायर विभाग की टीमों को सतर्क मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत और लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखे खरीदें, तथा सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करें।

अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें