78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ जोरों पर

78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ जोरों पर

संवाददाता योगेंद्र सिंह

जिला एटा से हजारों भक्त होंगे शामिल
एटा, 11 अक्टूबर 2025।
संत निरंकारी मिशन का 78वां वार्षिक संत समागम इस वर्ष 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 तक हरियाणा के समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। इस वर्ष के समागम का विषय ‘आत्ममंथन’ निर्धारित किया गया है, जिसके माध्यम से भक्तजन ब्रह्मज्ञान की आंतरिक ज्योति में सेवा, सिमरन और सत्संग के द्वारा आत्मिक आनंद और प्रेमाभक्ति का अनुभव करेंगे। सेवा और समर्पण की मिसाल
समागम की तैयारियाँ इस समय पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जारी हैं। हर उम्र और वर्ग के श्रद्धालु – पुरुष, महिलाएं, युवा एवं वृद्ध – सेवा में निःस्वार्थ भाव से जुटे हुए हैं। कोई मिट्टी ढो रहा है, कोई शामियाने लगा रहा है, तो कोई सफाई, जल प्रबंधन या भोजन व्यवस्था में तल्लीन है। समागम स्थल का मुख्य प्रवेश द्वार भी प्रेम, एकता और आत्मिक शांति का प्रतीक बनकर आकार ले रहा है।
सतगुरु माता जी के संदेश मन पवित्र हरि भजन सों, त्रिबिध होई कल्याण।” इनसे प्रेरित होकर श्रद्धालु सेवा को ही भक्ति मानकर कार्यरत करने में लगे हैं
इस अंतर्राष्ट्रीय संत समागम में देश के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और हवाई अड्डों पर निरंकारी सेवादल के अनुशासित सदस्य श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सुविधा प्रबंधन के लिए तत्पर रहेंगे।
जनपद एटा के अवागढ़, कलियानपुर, जलेसर, धुमरी जैथरा, अलीगंज सहित विभिन्न स्थानों से हजारों निरंकारी भक्त इस भव्य समागम में सम्मिलित होने के लिए रवाना होंगे।
यह आयोजन केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानवता, एकता और समरसता का सजीव प्रतीक है, जहाँ “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना साकार होती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें