हनीमून के बाद बदला पति का मन, ससुराल में नहीं मिली एंट्री तो नवविवाहिता ने लगाया धरना
मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: मुज़फ्फरनगर की A2Z कॉलोनी में अनोखा मामला सामने आया है, जहां नवविवाहिता को ससुराल में प्रवेश नहीं मिलने पर उसने घर के बाहर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया।
बुढ़ाना की रहने वाली शालिनी शंकर की शादी 12 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर हनीमून के लिए गई थीं। लेकिन लौटने के बाद पति का मन बदल गया और ससुराल के दरवाजे शालिनी के लिए बंद हो गए।
मायके से जब वह ससुराल पहुंची, तो परिवार ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इस अपमान से आहत होकर शालिनी ने घर के बाहर ही टेंट लगवा लिया और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई।
यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। शालिनी का कहना है कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाना चाहती है और ससुराल में अपना हक लेकर रहेगी।
स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को संभालने का प्रयास कर रही है। ससुरालवालों की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: दलित युवती से गैंगरेप व हत्या मामले में डॉक्टर, वार्ड बॉय को जेल भेजे गया












