फतेहपुर पीएम उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिलिंग सब्सिडी का वितरण; जनप्रतिनिधियों ने सौंपे प्रतीकात्मक चेक, डीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

फतेहपुर पीएम उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिलिंग सब्सिडी का वितरण; जनप्रतिनिधियों ने सौंपे प्रतीकात्मक चेक, डीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य 

दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिलिंग सब्सिडी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका सजीव प्रसारण फतेहपुर जनपद के महात्मा गांधी सभागार में किया गया।

इस दौरान विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता तथा जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि उज्जवला योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को धुएं से राहत देती है, बल्कि उनके स्वास्थ्य और सम्मान की रक्षा भी करती है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा योजना के 11 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से सब्सिडी चेक प्रदान किए गए।

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने जानकारी दी कि जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत कुल 2,85,296 लाभार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से IOC के 2,12,108, HPCL के 17,657 और BPCL के 56,131 उपभोक्ता शामिल हैं। अब तक 2,13,340 लाभार्थियों ने अपनी ई-केवाईसी पूर्ण करा ली है।

उक्त पात्र लाभार्थियों को योजना के प्रथम चरण में अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच दीपावली के अवसर पर तथा द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च 2026 के बीच होली के अवसर पर एक-एक निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने उपस्थित लाभार्थियों एवं जनपदवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डॉ. अविनाश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

ये भी पढें महेशगंज में तोमर की सख़्ती से खलबली! अवैध कटाई और गांजा कारोबारियों पर कसी नकेल

और पढ़ें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal