महेशगंज में तोमर की सख़्ती से खलबली! अवैध कटाई और गांजा कारोबारियों पर कसी नकेल

महेशगंज में तोमर की सख़्ती से खलबली! अवैध कटाई और गांजा कारोबारियों पर कसी नकेल

अमित तिवारी राष्ट्रीय संवाददाता प्रतापगढ़। जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र में नए प्रभारी मनोज तोमर की एंट्री होते ही अपराधियों में खौफ़ और आम जनता में राहत का माहौल है। ढकवा नगर चौकी से प्रमोशन पाकर आए तोमर ने चार्ज संभालते ही स्पष्ट कर दिया कि — “थाना महेशगंज में अब कानून के खिलाफ कुछ भी नहीं चलेगा!”

सूत्रों के मुताबिक, कार्यभार संभालने के बाद तोमर ने अवैध वृक्ष कटाई पर नकेल कस दी है। गांवों में चल रहे चोरी-छिपे पेड़ों की कटाई के धंधे पर उन्होंने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कई जगह चेतावनी दी गई है कि वन संपदा पर डाका डालने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

इसी के साथ उन्होंने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, खासकर गांजा और नशे के सौदागरों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस टीम को निर्देश दिया गया है कि किसी भी कीमत पर ऐसे लोगों को बख्शा न जाए जो युवाओं को नशे के रास्ते पर धकेलते हैं।

उन्होंने कहा — अवैध कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं, कानून अपना काम करेगा। जनता सहयोग करे और हर गलत गतिविधि की सूचना थाने तक पहुँचाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मनोज तोमर के आने के बाद थाने का माहौल बदला है।

ये भी पढ़ें बहुचर्चित ददरपुर मामले में आरोपी गगन यादव गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें