जनपद एटा में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनपद एटा में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। शासन के निर्देश के क्रम में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद में बालिकाओं को सशक्त बनाने, आत्मनिर्भर बनाने एवं उनमें आत्मविश्वास विकसित करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न विद्यालयों, स्कूलों तथा कॉलेजों में लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर, शिक्षा के महत्व, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 112 एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। शिक्षकों, प्राचार्यों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बालिकाओं से संवाद कर उन्हें समाज में अपनी भूमिका मजबूत करने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।

महिला समूहों की सदस्याओं ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें।
कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं ने भी नाटक, गीत, पोस्टर और भाषण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें