अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ गाय का बछड़ा

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ गाय का बछड़ा

संवाददाता: पंकज मिश्रा

बेवार-भोगांव मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे चर रही गाय के बछड़े को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बेवार पशु चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची और घायल बछड़े का प्राथमिक उपचार किया।

घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों ने भी पशु चिकित्सकों की मदद की और घायल बछड़े को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फिलहाल बछड़े की हालत स्थिर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग पर स्पीड कंट्रोल के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें