मेडिकल कॉलेज एटा में लापरवाही की हद पार

मेडिकल कॉलेज एटा में लापरवाही की हद पार

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

इलाज कराने आई मां का मानसिक रूप से कमजोर बेटा इमरजेंसी से गायब!

एटा। मेडिकल कॉलेज एटा में एक बार फिर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। इलाज कराने आई एक महिला का मानसिक रूप से कमजोर बेटा अचानक इमरजेंसी वार्ड से लापता हो गया। परिजनों के बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलासनी गांव की एक महिला अपने मानसिक रूप से कमजोर बेटे को इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज एटा की इमरजेंसी लेकर पहुंची थी। इलाज के दौरान बेटा अचानक गायब हो गया। परेशान मां ने स्टाफ से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।महिला ने अस्पताल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, ताकि बेटे का पता लगाया जा सके, मगर स्टाफ ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने लापरवाही बरती और कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला के रोते-बिलखते हुए बेटे को खोजने के प्रयास जारी हैं। वहीं, अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अगर समय पर सीसीटीवी फुटेज दिखाई जाती, तो बच्चे का पता जल्द लगाया जा सकता था।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें